कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में नेहरू युवा केंद्र कैथल की ओर से जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार अधिकारी संदीप ढिल्लों ने महाविद्यालय में युवाओं को जागरूक करने के लिए शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत उप प्राचार्य शीशपाल बेदी ने की। प्राध्यापक सुरेश कुमार ने कुछ महत्वपूर्ण तथ्य साझा किए गए। उन्होंने छात्राओं को वोट बनवाने व उसके प्रति जागरूक होने पर बल दिया। प्राचार्य राजेश कुमार सैनी ने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। संवाद