संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशे से आजादी मुहिम के तहत चलाई जा रही मुहिम के तहत जनकपुरी कॉलोनी कैथल में विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया। इसमें एचसी सुनील कुमार की टीम ने खिलाड़ियों को नशा न करने को लेकर जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम की ओर से जानकारी दी गई कि खेल व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है। कोई भी खेल हमें शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा नशा जैसी बुराई से हमें बचाता है। यदि आज युवा वर्ग का सबसे बडा शत्रु है तो वह नशा है। जिस प्रकार हम हर क्षेत्र में अपने शत्रु को मात देना चाहते है उसी प्रकार हमें इस नशा रूपी जहरीले सांप को कुचल कर अपने कॅरिअर को बुलंदियों पर लाना होगा। ऐसा न किया तो नशा हमारी आने वाली पीढ़ियों का भी नाश कर देगा। प्रत्येक गांव को चाहिए कि समय समय पर गांवों में खेलों की प्रतियोगिताएं करवाएं, ताकि बच्चे युवा वर्ग का ध्यान खेलों की तरफ हो।
उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि समाज व खुद के विकास के लिए नशे की जड़ को काटना पड़ेगा तभी जाकर हमारा समाज साफ सुथरा व स्वस्थ होगा।