राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसान में चल रहे एनएसएस के चौथे दिन कृष्ण कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाया। इस दौरान कुमारी पिंकी प्रधानाचार्य चंदाना ने संस्कार विषय पर बच्चों को जानकारी दी और सभी स्वयंसेवकों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रा रितु ने देशभक्ति गीत से सब का मन मोह लिया और छात्र काफी ने एनएसएस की समाज में भूमिका विषय पर सुंदर कविता सुनाई । छात्रा ने डिजिटल लिटरेसी विषय पर विचार सांझा किया। सुनीता देवी प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ने स्वयंसेवकों को अधिकार एवं कर्तव्यों बारे जागरूक किया व अपने देश के संविधान बारे विस्तृत जानकारी दी। संवाद