कैथल। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न विशेषज्ञों व अधिकारियों ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला एनएसएस अधिकारी विजेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, जिम्मेदारियों और समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार, पर्यवेक्षक सुरेश कौशिक, राकेश गोयत, सुशील, जिला एनएसएस अधिकारी विजेंद्र सिंह तथा समाजसेवी तेजी ढाडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने छात्रों को समन्वय, सहयोग और टीमवर्क के महत्व से अवगत करवाते हुए सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की। समाजसेवी तेजी ढाडा ने विद्यार्थियों को समाज, हमारी धरोहर, तालाबों, तथा बुजुर्गों के सम्मान की महत्ता के बारे में प्रेरक संदेश दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी सुनील कुमार और पूनम ने स्वयंसेवकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। संवाद