एनएसएस शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थी। विज्ञप्ति
राजौंद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एनएसएस प्रभारी गुरनाम सिंह की देखरेख में हुआ। एनएसएस प्रभारी ने स्वयंसेवकों को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। कार्यक्रम अधिकारी विकास नेहरा ने स्वयंसेवकों के साथ विद्यालय परिसर की दीवारों पर पेंटिंग और शिक्षाप्रद स्लोगन लिखवाए। इसके बाद शहीद सियाराम की प्रतिमा की सफाई की गई और पौधों को पानी दिया गया। शिविर के अंतिम चरण में वॉलीबॉल मुकाबला करवाया गया। इसमें 12वीं कक्षा कला संकाय की टीम ने जीत हासिल की। शिविर में बिजेंद्र, मंजेश, विनोद, पवन और प्रशांत सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने सहयोग दिया।