फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में माफी को प्रथम स्थान

Sat, 19 Oct 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज जगदीशपुरा में विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को कॉलेज स्तरीय पर विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई। इसमें बीएससी तृतीय वर्ष की माफी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बीएससी की अंजली ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान पाया। मंजीत कौर पांचवें और तमन्ना छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में वनस्पति, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी और कंप्यूटर विषय के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में निबंध के विषय कृषि विज्ञान, साइबर अपराध, नवीकरणीय ऊर्जा और दूध उत्पादन से संबंधित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र की अध्यक्षता में हुआ। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. इंदु राविश, डॉ. अमित और डॉ. रूपाली ने निभाई। प्राचार्य डॉ. रोजी गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें