कैथल। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 20 से 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. ऋतु चहल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों, कॅरिअर विकल्पों और आवश्यक कौशल विकास के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान कॅरिअर काउंसलिंग, कौशल विकास कार्यशालाएं, कैंपस इंटरव्यू और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम विशेष रूप से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी रहेगा। इसमें जिले के स्कूलों, कॉलेजों, प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिक भी भाग ले सकेंगे। डॉ. ऋतु चहल ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपने भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की।