जिलेभर में सोमवार को विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भंडारे आयोजित किए गए। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कारीगरों ने अपना काम बंद रखा। कारीगरों ने सोमवार सुबह भगवान विश्वकर्मा के चित्र के आगे पुष्प अर्पित करके अपने औजारों और मशीनों की साफ सफाई के साथ उनकी पूजा की।
हनुमान वाटिका में श्री हनुमान मंदिर सुधार सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भंडारे में लोगों ने कढ़ी चावल और खीर पूरी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी सतीश बंसल, आरकेएसडी कॉलेज के रिटायर्ड प्राचार्य एल एम बिंदलिश, समिति के प्रधान चंद्रगुप्त शोरेवाला, कैलाश गर्ग, राकिशन शोरेवाला, सुशील अग्रवाल, हरिकिशन, मोहन लाल राजश गोयल सहित अन्य ने सेवा की।
इसी प्रकार से श्रीविश्वकर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन ने छात्रावास रोड स्थित प्राचीन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। प्रधान जयकिशन, रामप्रसाद, कृष्ण परुथी, पवन सीकरी, जयभगवान, नरेश, चिरंजी, रोहताश, मदनलाल सेतिया सहित अन्य ने सहयोग किया।
रहमतूल्ला सेवा समिति ने लगाया भंडारा
सीवन। गांव की प्रमुख सामाजिक संस्था रहमतूल्ला सेवा समिति सीवन की ओर से हर साल की तरह दीपावली पर्व के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सीवन अस्पताल रोड पर चले इस भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने भंडारे में भोजन किया। रहमतूल्ला सेवा समिति सीवन के संस्थापक एवं प्रमुख बाबा अली हसन ने बताया कि यह संस्था गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करती है। सेवा करने वालों में सुभाष दीन, दीपक सैनी, महावीर कश्यप, अमन कैथल, विक्रम कैथल, अजरूदीन, सन्नी व महेन्द्र ने सेवा दी।
चीका-पटियाला रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा समाज की ओर से हर साल की तरह विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी मेकेनिकों ने टूल छोड़ भगवान विश्वकर्मा भंडारे में सेवा दी। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हलका गुहला विधायक के भाई हरमेल सिंह कल्लर माजरा ने इस अवसर पर कहा कि भगवान विश्वकर्मा दिवस नगर के सभी समुदाय के मिस्त्री मिलजुल कर इस दिवस को बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्षा शैली मुंजाल, जिला परिषद सदस्य मा. रति राम, नेत्रपाल शर्मा चेयरमैन, पैकस चेयरमैन अमरेन्द्र सिंह खारा व पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि नरेश मुंजाल, ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीवन मंडल महिला मोर्चा प्रधान सरीता, सुभाष भट्ट, सतपाल, जितेन्द्र चुघ, गुरदीप मिस्त्री, शीशन सैनी, राज कुमार जांगड़ा व अन्य लोग मौजूद थे। मंच संचालन मांगे राम शर्मा ने किया। आज नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में भी हवन व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रभु प्रसाद ग्रहण किया।
हवन यज्ञ कर मनाई विश्वकर्मा जयंती
पाई में भी विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय भगवान विश्वकर्मा की पूजा-पाठ व हवन किया गया। उसके बाद भंडारे कर आयोजन किया गया। विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान सुभाष जांगडा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा के कारण ही आज विश्व में विभिन्न प्रकार की खोज, निर्माण आदि हो रहे है। मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे सतवीर भाणा ने कहा कि इससे बड़े निर्माता आज तक न तो पैदा हुये और न होगे। इस अवसर पर पृर्थी, मदन, सुभाष, अमर नाथ, रामफल आदि भी उपस्थित थे। पाई के मंशा देवी मंदिर, मेन बाजार, बस स्टैंड, काली माता मंदिर में भी अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।