फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश के पानी से विस्तार अनाज मंडी हुई जलमग्न

विज्ञापन
01 ढांड 01 बरसात के पानी से लबालब भरा हुआ विस्तार अनाज मंडी का गेट।
विज्ञापन
ढांड। शनिवार दोपहर हुई हल्की बारिश से ढांड की विस्तार अनाज मंडी परिसर में जलभराव हो गया। इससे किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक स्थिति गेट नंबर-5 पर खराब रही, जहां बरसाती पानी लबालब भर गया। मंडी में आने-जाने वाले किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आईं और मंडी परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश सहारण, मास्टर ईश्वर शर्मा, रवि शर्मा, कर्मबीर, खजान सिंह, लाभ सिंह और महेंद्र सिंह ने बताया कि विस्तार अनाज मंडी में बरसाती पानी की निकासी के लिए लगाए गए रिचार्ज बोर लंबे समय से मिट्टी, गाद और कबाड़ से भरे पड़े हैं। कई बार सफाई की मांग किए जाने के बावजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने इन्हें साफ कराने की कोई पहल नहीं की।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते रिचार्ज बोरों की सफाई करवा दी जाती तो हल्की बारिश में भी मंडी में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा हर बार किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को भुगतना पड़ता है। व्यापारियों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए मंडी की जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और बंद पड़े रिचार्ज बोरों की सफाई कराकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

01 ढांड 01 बरसात के पानी से लबालब भरा हुआ विस्तार अनाज मंडी का गेट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें