कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के सभागार में आगामी एक मार्च को भारतीय प्राचीन विधाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रथम राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्य एवं पाराशर ज्योतिष दर्पण के संस्थापक ज्योतिर्विद पंडित भूषणदेव, संदीप कौशिक और अनिल शास्त्री ने विवि का दौरा कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस कार्यक्रम में हरियाणा सहित देशभर से 500 से अधिक ज्योतिषी, वास्तुशास्त्री और हस्तरेखा विशेषज्ञों के भाग लेने की संभावना है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन ज्योतिष जगत में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। संवाद