फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वास्थ्य मिशन योजना से 27 बच्चों का इलाज

Wed, 11 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों का स्वास्थ्य सुधारने का काम जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रामपाल तंवर ने बताया कि अप्रैल से अब तक 27 बच्चों के ऑपरेशन करवाए गए और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन


डॉ. रामपाल ने बताया कि सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है। गंभीर रूप से बीमार पाए जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों को इलाज के लिए बताया जाता है। आर्थिक रूप से असमर्थ परिवारों के बच्चों का इलाज चंडीगढ़ के बड़े अस्पतालों में निशुल्क करवाया जाता है। डॉ. रामपाल ने कहा कि इस कार्य में उनकी टीम के डॉक्टर राजेश कुमारी और फार्मासिस्ट संगीता रानी का पूरा सहयोग रहता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें