कलायत। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत नगर पालिका कलायत द्वारा निर्मल पब्लिक स्कूल कलायत के बच्चों को कैथल में खुराना रोड पर स्थित स्वच्छता प्रबंधन प्रोसेसिंग प्लांट की विजिट करवाई गई। इस दौरान जिला नगर आयुक्त कपिल कुमार की रहनुमाई में विद्यार्थियों के कचरे को एकत्रित करने से लेकर निस्तारण एवं निपटान से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। संवाद