फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Thu, 11 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली अड्डा में सीबीएसई स्कूलों की कक्षा नौ से 12 कक्षा तक के विद्यार्थियों की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार रहे। प्रारंभ में सभी विद्यार्थियों का 100 अंकों का स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित से 25-25 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के परिणाम के आधार पर शीर्ष आठ टीमों का चयन किया।

इसके बाद निर्णायक मंडल की ओर से प्रश्नोत्तरी के चार राउंड आयोजित किए गए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी पैटर्न के राउंड एक में सामान्य राउंड भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, राउंड दो के गतिविधि राउंड में भौतिकी एवं रसायन विज्ञान, राउंड तीन के दृश्य राउंड में जीव विज्ञान एवं गणित, राउंड चार के त्वरित प्रश्नोत्तर राउंड में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित विषय लिए गए।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में राकेश कुमार पीजीटी भौतिकी, अजय शर्मा पीजीटी रसायन विज्ञान, अनिल कुमार पीजीटी जीव विज्ञान व दीपक कौशिक पीजीटी गणित सम्मिलित रहे। मंच संचालन सुनीता गुलाटी पीजीटी जीव विज्ञान एवं हितेश कुमार पीजीटी रसायन विज्ञान ने किया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक सुभाष शर्मा, कपिल ठकराल, दीपिका, रितु रानी एवं सुख सहायक अजय और राकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परिणाम ः प्रथम स्थान शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल कलायत, द्वितीय स्थान एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुंडरी, तृतीय स्थान नराड़ाचल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरड़ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें