अंबाला कैंट में महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा में मौजूद महिलाएं व गणमान
अंबाला। भगवान विश्वकर्मा के प्रकट उत्सव पर कैंट स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में सभा की ओर से संगीतमय श्री विश्वकर्मा महापुराण कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ, इसमें मातृ शक्ति ने कलश यात्रा की। पंडित सुशील डिमरी ने मंत्रोचारण के साथ भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन, कलश स्थापना कराई। 24 से 29 जनवरी तक रोजाना शाम 4 से 6 बजे तक कथावाचक श्री विश्वकर्मादास दर्शन धीमान जागृति ग्रुप कथा सुनाएगा। 30 जनवरी को भगवान विश्वकर्मा जी का प्रकट उत्सव में प्रभु संकीर्तन मंडल के भजन गायक रमेश धीमान भजन संध्या व विशाल भंडारे का आयोजन करेंगे। सुदेश कुमारी ने कलश की सेवा की, यजमान के रूप में प्रधान रविंदर धीमान (जगदेव) धर्मपत्नी रेखा धीमान ने पूजा कराई। संवाद
अंबाला कैंट में महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा में मौजूद महिलाएं व गणमान