फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मां सरस्वती की निकाली शोभयात्रा

Sun, 25 Jan 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। कुरुक्षेत्र रोड बाईपास स्थित बिहारी कॉलोनी में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा बिहारी कॉलोनी से शुरू होकर बाईपास होते हुए वापस कॉलोनी में संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाओं और बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना करते हुए डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर वसंत ऋतु के आगमन की खुशियां मनाई। इस अवसर पर पंडित ने मां सरस्वती की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती की श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने पर साधक की विद्या, बुद्धि और कला बढ़ती है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सरस्वती को विद्या, बुद्धि, पवित्रता और ज्ञान की देवी माना जाता हैं। उन्हें सृष्टिकर्ता ब्रह्मा की शक्ति (नारी शक्ति) के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें