संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद के वार्ड नंबर 30 में नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने डोगरा गेट के नजदीक 25 लाख रुपये से बने विश्वकर्मा हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान वार्ड पार्षद सोनिया धीमान, पूर्व अध्यक्ष यशपाल प्रजापति विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस दौरान नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि इस वार्ड में पहले भी कई गलियों का निर्माण कार्य किया जा चुका है। अब 25 लाख रुपये से बनकर तैयार हुए हॉल का उद्घाटन किया गया है। इसके बनने से वार्ड वासियों को काफी फायदा होगा।
यह हॉल दो मंजिला बनाया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड-30 में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस वार्ड सहित शहर के सभी 31 वार्डों में सामान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को लेकर कार्य कर रही है। कैथल शहर में करोड़ों रुपये से विकास कार्य हो रहे हैं।
वार्ड नंबर 30 से पार्षद सोनिया धीमान ने कहा कि नप अध्यक्ष के समक्ष उन्होंने वार्ड के विकास को लेकर जब भी कोई प्रस्ताव रखा है, उसे बिना देरी के इन्होंने पूरा किया है।
इस हॉल के निर्माण के साथ-साथ तीन अन्य गलियों के निर्माण को लेकर भी टेंडर लगाया जा चुका है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इस अवसर विकास धीमान, कर्मचंद धीमान, रविंद्र धीमान, कमलजीत, योगेश, राकेश कुमार, कृष्ण लाल, धर्मपाल, कुलदीप, सौरभ, दर्शन, संदीप, गुलशन, बिट्टू मौजूद रहे।
सरकारी नीतियों को सराहा
सीवन। ब्लॉक समिति सीवन की पूर्व अध्यक्ष अनीता मुंजाल नेकहा कि भाजपा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ज्योति सैनी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को और मजबूती मिलेगी। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अनीता मुंजाल ने नवनियुक्त भाजपा की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व व कौशल की प्रशंसा की। संवाद
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगाकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयासों से प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। भाजपा सरकार की योजनाओं से किसानों, महिलाओं और युवाओं को लाभ मिल रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन से भाजपा को नए आयाम मिलेंगे और संगठन और अधिक प्रभावशाली बनेगा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता नरेश मुंजाल, विपिन मुंजाल, कंवल संदूजा आदि उपस्थित थे।