फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विष्णु भाटी ने जीता कांस्य पदक

Mon, 06 Jan 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विष्णु भाटी ने दिसंबर में भुवनेश्वर में हुई अखिल भारतीय अंतर विवि योगासन प्रतियोगिता में कांस्य पदक और तीसरी ट्रॉफी जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। विवि के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने विजेता को उसकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी। विष्णु भाटी का चयन आगामी खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विष्णु संस्कृत विश्वविद्यालय, मुंदड़ी के छात्र हैं और पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीत चुके हैं। इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विष्णु ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि छोटे शहरों के खिलाड़ी भी बड़े मंचों पर नाम कमा सकते हैं।
उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि वह निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके कोच और साथी खिलाडिय़ों ने भी उनकी इस सफलता पर गर्व जताया है। विष्णु का यह सफर भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर संकेत करता है।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी विष्णु भाटी ने बताया कि 24 से 28 दिसंबर को उडि़सा के भुवनेश्वर में हुई अखिल भारतीय अंतर विवि योगासन प्रतियोगिता में लगभग 415 यूनिवर्सिटी के पांच हजार प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता मेें भाग लिया था। वहीं महर्षि संस्कृत विवि मुदड़ी के कई प्रतिभागियों ने भी योग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिसमें लडक़ों के ग्रुप में विष्णु भाटी, गीतांशु नितीन, बलबीर व बीरबल ने भी भाग लिया था। ओर लड़कियों के ग्रुप में पूजा, ज्योति, सीमा, प्रियंका, पायल व अंजली ने भी भाग लिया था। ओर बढिया खेल प्रदर्शन दिखाया।
टीम के साथ एनआईएस कोच राम गोस्वामी, शिक्षक प्रो. देवेंद्र व शिक्षिका शर्मिला भी मौजूद रही। इस प्रतियोगिता में लडक़ों की टीम ने योगा इवेंट में भाग लेकर बंहतर प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीत कर तीसरी बार भी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें