गुरमीत सीड़ा गुहला चीका। ठंड का असर लगातार बढ़ रही है। इसी बीच अब बाजारों में गीजर, हीटर और ब्लोअर की डिमांड भी बढ़ रही है। व्यापारियों के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा बाजार में इनकी कीमत में 10 प्रतिशत का उछाल है। सबसे अधिक 15 लीटर के गीजर की मांग है।
हालांकि हीटर की बिक्री अभी कम हो रही है। उम्मीद है कि ठंड और बढ़ने के बाद हीटर की बिक्री में भी उछाल आएगा। चीका में मेन बाजार, शहीद उधम सिंह चौंक बाजार, पिहोवा रोड और सिनेमा रोड पर इस समय गीजर की तीन वैरायटी गीजर की कीमत छह से 15 हजार तक 15 लीटर, 25 लीटर और 35 लीटर की बिक्री हो रही है।
दुकानदार आत्मा राम, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार मार्केट में आधुनिक फीचर के साथ गीजर आए हैं। यही वजह है कि दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अमित मित्तल ने बताया कि छह से लेकर 15 हजार के रेट में गीजर बिक रहे हैं। गीजर की मांग अभी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इन दिनों गीजर की मांग अधिक है। हालांकि हीटर की बिक्री भी शुरू हो गई है। हीटर दो प्रकार के हैं, जिसमें ऑयल हीटर की डिमांड ज्यादा है। इन दिनों कार्बन हीटर भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 1200 रुपये है।
इसके अलावा अन्य वैरायटी के हीटर मार्केट में उपलब्ध हैं। जिसकी कीमत 200 से लेकर 1500 रुपये तक है। ठंड से बचने के लिए लोग बाजारों में हीटर की खरीदारी कर रहे हैं। घरों को गर्म रखने और ठंडे पानी से बचने के लिए लोग इन उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं। बाजार में गैस और बिजली से चलने वाले गीजर और इमरसन रॉड की मांग तेजी से बढ़ी है। बढ़ती ठंड से बाजार में रौनक है। हालांकि लोग बिजली की बजाय गैस गीजर को पसंद कर रहे है।