फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल से विशाल बागड़ी, पूंडरी से कुलदीप सिंह बने प्रधान

विज्ञापन
वाल्मीमिक महापंचायत में भाग लेते पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। हुडा सेक्टर-19 कम्युनिटी सेंटर में वाल्मीकि महापंचायत सभा हरियाणा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष यस्वीर सिंह वैद और प्रदेश महासचिव दिनेश जैदीया ने की, जबकि मंच संचालन जिलाध्यक्ष प्रदीप क्योड़क ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कैथल से विशाल बागड़ी, पूंडरी से कुलदीप सिंह बुच्ची, कलायत से अमित बेदी और गुहला से राजबीर सिंह को हलका प्रधान बनाया गया।
विज्ञापन

विजेंद्र खनोदा और सुखदेव ढांड को जिला महासचिव और सुशील नंबरदार नैना, राजू क्योड़क, वेदपाल ग्योंग और अनिल मलिक को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अमन कुमार और सुनील खनोदा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। बैठक में डीएससी आरक्षण उप-वर्गीकरण का कानून बनाने, राजनीति में समाज की सुनिश्चित भागीदारी, शिक्षा को बढ़ावा देने और नशाखोरी व अंधविश्वास खत्म करने पर चर्चा हुई। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति भी तैयार की गई।

वाल्मीमिक महापंचायत में भाग लेते पदाधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें