फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIP no. के लिए क्रेज: साढ़े चार लाख में बिका 7777 तो 8888 की बोली भी इतने तक पहुंची, 50 हजार था बेस प्राइम

Wed, 22 Mar 2023 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल के एसडीएम कार्यालय में वीआईपी नंबरों की बोली लगी। कई नंबरों के लिए लोगों में उत्साह दिखा। कोई 90 हजार तो कोई डेढ़ लाख में नंबर लेकर गया। 16 लाख 36 हजार में बिके 33 वीआईपी नंबर बिके। 
विज्ञापन
VIP No. कैथल में वीआईपी नंबरों की हुई बोली। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में लोगों में वीआईपी नंबरों को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में लगी बोली के दौरान क्रेज देखने को मिला। नई शुरू हुई सीरिज के 33 नंबर बोली में रखे गए। जिनमें कई नंबरों का ब्रेस प्राइज 50 हजार तो कईयों का  20 हजार रुपये था।

विज्ञापन


इनमें एचआर08एफ की सीरिज में सबसे महंगा नंबर 7777 गया। इसके लिए संदीप मौदगिल ने सबसे महंगी चार लाख 50 हजार की बोली लगाई। इसका बेस प्राइज 50 हजार था। यह नंबर फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए खरीदा गया।

8888 नंबर एक लाख पांच हजार में, 1111 नंबर 95 हजार में, 1000 नंबर 80 हजार में, 9999 नंबर 60 हजार में बोली पर छूटा। इन सभी नंबरों के लिए बेस प्राइज 50 हजार था। इसी प्रकार से 20 हजार के बेस प्राइज में 1100 नंबर 36 हजार में छूटा। वहीं 0405 नंबर 20 हजार में, 3535 बीस हजार में, 3800 बीस हजार में छूटा।
विज्ञापन


50 हजार के बेस प्राइज में 2222 पचास हजार में, 5555 भी 50 हजार में, 2000 पचास हजार में, 8000 पचास हजार में, 3000 पचास हजार में, 0777 भी पचास हजार में, 0888 भी पचास हजार रुपये में बोली पर छूटा। इसके अलावा 8080, 6677, 9600, 2200, 1008, 9900, 1010, 1313, 707, 1200, 0408, 5100, 8100, 4400 नंबर 20-20 हजार रुपये में छूटे।

इस तरह से 33 नंबरों के लिए लोगों ने 16 लाख 36 हजार की बोली लगाई। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि नई सीरिज शुरू होने पर वीआईपी नंबरों की बोली लगाई गई। नियमानुसार बोलीदाताओं को नंबर अलॉट कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें