फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीरबांगड़ा में मकान की गिरी छत, महिला सहित दो बच्चे घायल

Wed, 22 Mar 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव बीरबांगड़ा में मंगलवार को मकान की छत गिरने से एक महिला व दो बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

गांव बीरबांगड़ा निवासी मिठुन ने बताया कि दोपहर तीन बजे बाद अचानक उसके मकान की छत नीचे गिर गई। इससे उसकी पत्नी सोनिया व उसके भाई का सात वर्षीय लड़का औप उसका तीन वर्षीय बेटा नीचे दब गया। इन सभी को चोटें आई हैं। सोनिया को गंभीर चोटें आई हैं। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
हादसे की सूचना मिलने पर पड़ोस के लोग पहुंचे। उसने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर है। वह मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपने घर का गुजारा कर रहा है। ऐसे में उसका मकान गिरने से उस पर और ज्यादा दिक्कत बढ़ गई है। उसने प्रशासन व सरकार से आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें