संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। नवसंवत्सर 2083 के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा फतेहपुर-पूंडरी की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस दौरान विनोद बंसल को अध्यक्ष, रविकांत गर्ग को सचिव तथा राहुल सिडाना को वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रांत व जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों अशोक गुप्ता, हरीश चावला और हर्ष सेठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद एक सेवा, संस्कार और समर्पण का संगठन है, जो समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा समाजहित में अधिक से अधिक कार्य करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में प्रभात गोयल, सुनील गर्ग, मुनीश गुप्ता, अमित टाया, प्रवीण मित्तल, विकास सिंगला और रजनीश गर्ग मौजूद रहे।