राजौंद। गांव रोहेड़ा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शुरू हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल राजौंद के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर 17 में जेवलिन थ्रो में विनय राणा को पहला स्थान मिला।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अंडर 14 में दौड़ प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में लक्ष्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इसी तरह अंडर 17 में रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जेवलिन थ्रो अंडर 17 में दीपक द्वितीय रहे।
उन्होंने बताया कि जीत के बाद सभी टीम सदस्यों का स्कूल में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य ने इस के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर जयपाल शर्मा ने बच्चों को खेल के माध्यम से पढ़ो व आगे बढ़ो का दिया संदेश। उन्होंने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद