फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांड एंबेसडर बनेंगी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने वाली बेटियां

Thu, 11 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
त‌िरंगा - फोटो : file photo
विज्ञापन
 स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार गांव की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी बेटी तिरंगा फहराएगी। सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बेटियों के सशक्तिकरण के लिए यह अहम फैसला लिया गया है। इन बेटियों को गांवों या वार्ड का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा। विद्यालय स्तरीय आयोजन में बेटी का सलाम, राष्ट्र के नाम, के तहत हर गांव में स्थित विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा हर गांव में सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी लड़की की पहचान समय से पूर्व कि जाए।
विज्ञापन


डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बेटी का सलाम राष्ट्र के नाम के तहत विद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बेटियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अच्छा अवसर है। डीसी ने बताया कि इस दिन स्कूल में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निशुल्क हकदारियां और उनका पारदर्शी वितरण एवं खरीद, गुणवत्ता परक शिक्षा एवं मासिक परीक्षा के साथ-साथ स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों का शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत गांव/वार्ड में शैक्षणिक सत्र 2015-16 में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अन्य उच्च स्तर कक्षा जैसे एमफिल या पीएचडी में अपने गांव या वार्ड में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अगस्त 2015 से अगस्त 2016 तक गांव या वार्ड में जन्म लेने वाली बेटियों की माताओं को बेटी सहित कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया जाएगा तथा उनकी माताओं को बेटी सहित प्रथम पंक्ति में बैठने के लिए स्थान की विशेष व्यवस्था की जाएगी। नन्हीं छाया-सबसे बड़ा धन, बेटी और पर्यावरण के तहत उपरोक्त सभी बेटियों को अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ विद्यालय में आमंत्रित किया गया है। ग्राम पंचायत, विद्यालय प्रबंधन कमेटी के स्टाफ के साथ मिलकर इन बेटियों के नाम से पौधरोपण किया जाएगा। विद्यालय स्तरीय आयोजन के लिए विद्यालय का मुखिया एवं स्टाफ, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, गैर सरकारी संगठन, विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, गाइड एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थियों पर दायित्व होगा।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सभी जिलों से प्राप्त सूचियों को जिलावार विभाग की वेबसाइट और फेसबुक पर आम जनता के अवलोकनार्थ अपलोड किया जाएगा। सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण करने वाली इन लड़कियों को पूरे वर्ष के लिए वार्ड व गांव स्तर की ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा, जो पूरा वर्ष बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की संदेश वाहक के रूप में स्कूल की मदद करेंगी। विद्यालय द्वारा इन्हें विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में मानद सदस्यता प्रदान की जाएगी और बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। एक गांव में एक से अधिक सरकारी विद्यालय होने की स्थिति में सबसे वरिष्ठ विद्यालय में इस कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर एडीसी शक्ति सिंह, कलायत एसडीएम ओमप्रकाश, गुहला एसडीएम कमलप्रीत कौर, सीटीएम वीरेंद्र सिंह, जीएम रामकुमार, एसपी तरूण कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक हरिश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री जितेंद्र अहलावत, सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती निर्मल तनेजा सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें