फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रामीणों को नशा न करने की दिलाई शपथ

Sat, 18 Apr 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
पूंडरी। पुलिस टीम की ओर से पूंडरी, हाबड़ी, सिरसल, बरसाना, ट्योंठा व फरल में जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएसआई मनोज, एचसी दिनेश, सिपाही नसीब, महिला सिपाही नीलम, महिला एसपीओ गीता व एसपीओ चांदी राम मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एएसआई मनोज ने बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति खुद के साथ साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है। मनुष्य के लिए नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है और नशे के कारण लाखों युवा जिंदगी खो चुके है और बहुत से परिवार बेघर हो गए है। नशे से शरीर व घर दोनो का नाश होता है। युवा वर्ग को पढ़ाई व खेलो में मेहनत करके राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। आमजन नशे से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें