फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रामीणों को दी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी

Mon, 30 Mar 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चीका के प्रभारी संदीप कुमार की ओर से गांव कल्लर माजरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि इस दौरान पीएसआई संदीप कुमार ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से गांव स्तर पर नशे की रोकथाम के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया। यह कमेटी गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा युवाओं को सही मार्गदर्शन देने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया। एसएचओ ने कहा कि नशे की रोकथाम केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे के कारोबार या सेवन में लिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें