फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव 18 अप्रैल को

Mon, 30 Mar 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। रविवार को कलायत के साईं मंदिर परिसर में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव के आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज के सभी घटकों की एक बैठक हुई। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक में मौजूद विप्र समाज ने आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलायत के आने वाले 30 अप्रैल को खंड स्तरीय आयोजन किया जाऐगा। बैठक में आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर उनको दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

पार्षद रविंद्र बंटी शर्मा, श्याम लाल बात्ता, राजू कौशिक, ललित शर्मा, पंडित ऋषि राम शर्मा आदि ने बताया की भगवान परशुराम जन्मोत्सव खंड स्तरीय होगा और इसे पूरे धूमधाम से मनाया जाऐगा। आयोजन को लेकर विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रचार कमेटी, संरक्षक कमेटी, व्यवस्था कमेटी और मीडिया कमेटी का गठन किया गया है। बंटी शर्मा ने कहा कि समाज की एकता से ही कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से भगवान परशुराम प्राकट्य। महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें