कलायत। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने सोनू बिढाण का उनके पैत्रिक गांव में पहुंचने पर बालू खाप की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सोनू को खाप के व्यक्ति गांव कसान से बालू तक खुली जीप में लेकर आए।
बालू खाप प्रधान रामचंद्र ने बताया की उनके गांव का सेना के इस पद पर पहुंचने वाला सोनू पहला बेटा है। उन्होंने बताया की सोनू ने वर्ष 2013 में भारतीय सेना में एक सिपाही के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। उन्होंने अनुशासन, समर्पण व निरंतर मेहनत के बल पर 2024 में यूपीएससी एसएसबी परीक्षा उत्तीर्ण करके भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर गांव बालू के पहले लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। जिला पार्षद दीप बालू, गादडा पट्टी सरपंच दिनेश, रापडिया पट्टी सरपंच प्रतिनिधि बिन्दर रापडिया ने बताया की गांव की बिढाण पट्टी निवासी सोनू के पिता कृष्ण व माता कृष्ण दोनों की अशिक्षित हैं।
कृष्ण ने बताया की सोनू का बचपन से ही सेना का बड़ा अफसर बनने का जनून था। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला भर से सैकड़ों पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे। संगठन के प्रधान जगजीत फौजी ने कहा कि सोनू बिढाण भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। संवाद