संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि सुबह जब पानी की आपूर्ति का समय होता है तो कट अघोषित शुरू हो जाते हैं। इन आधे आधे घंटे तक लगे कटों के कारण लोगों को पानी की सप्लाई से भी वंचित रहना पड़ता हैं।
इस दौरान सर्दी के इस मौसम में लोगों को पानी बिजली से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस लोगों ने कहा कि सर्दी में अगर यह हालात बने हैं तो आने वाले समय जब गर्मी का मौसम आएगा तो तब बिजली की व्यवस्था क्या होगी।
लोगों ने बताया कि बिजली के कारण उनके पानी की सप्लाई बाधित होती है। जिससे वह पानी भरने के लिए जैसे ही मोटर का बटन दबाते हैं तो लाइट फिर चली जाती है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 6 से 9 बजे तक तीन बार बिजली के कट लगे। जिससे पानी की सप्लाई से लोगों तक नहीं पहुंच पाई। पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से कहा है कि सुबह पानी की सप्लाई के समय बिजली कट न लगाएं।