फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खराब सड़क से परेशान ग्रामीण, जर्जर सड़क से उठ रही धूल

विज्ञापन
कुशल पाल राणा के आवास पर सड़क निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए।
विज्ञापन
राजौंद। क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। इसी कड़ी में कुशल पाल राणा के आवास पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और उससे हो रही परेशानियों के बारे में अपनी बात रखी।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खराब सड़क के कारण न केवल आमजन को दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि व्यापार और आपातकालीन सेवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सड़क से उठ रही धूल से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है और अस्थ्मा जैसी बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। इस अवसर पर कुशल पाल राणा ने आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने के लिए विशेष रूप से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक इस मुद्दे को लगातार उठाया जाएगा। इस दौरान रविन्द्र राणा, सुबे सिंह विर्क, डाॅ. संदीप राणा, कमल राणा, प्रमोद राणा, भीम सिंह राणा और जबर सिंह राणा मौजूद रहे।

कुशल पाल राणा के आवास पर सड़क निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें