फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में छबील लगा पिलाया ठंडा मीठा जल व जलजीरा

विज्ञापन
छबील लगा राहगीरों को ठंडा मीठा जल पिलाते पार्षद जॉनी राणा व अन्य।
विज्ञापन
राजौंद। विदेश में रह रहे राजौंद के युवाओं ने पानी की छबील के लिए आर्थिक सहयोग भेजा। इस सहयोग से वार्ड नंबर 4 के पार्षद जॉनी राणा ने अपनी टीम के साथ मिलकर छबील लगाई, जहां राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडा मीठा जल पिलाकर भीषण गर्मी में राहत दी गई। छबील के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा पानी पीकर सेवा का लाभ उठाया और इस नेक पहल की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि विदेश में रह रहे युवाओं का अपने गांव और शहर के प्रति यह जुड़ाव सराहनीय है, जो समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। पार्षद जॉनी राणा ने कहा कि इस तरह के कार्य समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों और टीम सदस्यों का आभार जताया, जिन्होंने इस सेवा को सफल बनाने में योगदान दिया।

छबील लगा राहगीरों को ठंडा मीठा जल पिलाते पार्षद जॉनी राणा व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें