फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कचरा प्लांट हटाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
डीसी को मांग पत्र सौंपते धरने पर बैठे ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। खुराना रोड स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट को शिफ्ट करने की मांग के लिए ग्रामीणों का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के कहने पर अपनी मांगों और शिकायतों का प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से दोबारा ज्ञापन सौंपा। हालांकि धरने का नेतृत्व कर रहे खुराना निवासी दयाल सिंह मलिक ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है और पूर्व में रहे उपायुक्त भी इस पूरे प्रकरण से भली-भांति परिचित थे लेकिन समस्या के समाधान की उम्मीद में प्रशासन के कहने पर दोबारा मांग पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान उपायुक्त ने पूरे मामले का प्रतिनिधित्व दोबारा देने को कहा था। उनका कहना है कि वर्षों से यह मुद्दा प्रशासन के संज्ञान में है, इसलिए दोबारा शिकायत देना उन्हें उचित नहीं लगा। इसके बावजूद उन्होंने यह सोचकर ज्ञापन सौंपा कि यदि इससे समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल होती है तो ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों की अपेक्षा है कि उपायुक्त इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कचरा प्रबंधन प्लांट को मौजूदा स्थान से हटाने की प्रक्रिया शुरू कराएं। उनका आरोप है कि प्लांट का वर्तमान स्थान निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप नहीं है। इसके कारण आसपास के गांवों के लोगों को लंबे समय से दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि कचरा प्रबंधन प्लांट को ऐसी जगह स्थानांतरित किया जाए, जहां पर्यावरण संबंधी सभी नियमों और मानकों का पालन होता हो और आबादी पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उनका कहना है कि जब तक प्लांट को यहां से शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना और आंदोलन जारी रहेगा।

डीसी को मांग पत्र सौंपते धरने पर बैठे ग्रामीण। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें