फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहकर साइबर ठगों से बचें : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन की ओर से साइबर ठगी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई। उन्होंने कहा कि आजकल साइबर ठग तरह-तरह के तरीके अपनाकर आमजन को साइबर ठगी का शिकार बनाकर पैसे ठग रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से आमजन को साइबर ठगों से सावधान करते हुए जागरूक किया जा रहा है। ठग परिचित की प्रोफाइल फोटो लगाकर अनजान नंबर से पैसो की डिमांड करते हैं। एसपी ने कहा कि साइबर ठग आमजन को व्हाट्सएप पर उनके परिचित की प्रोफाइल फोटो(डीपी) लगाकर अनजान नंबर से मैसेज करते हैं कि उसे तुरंत रुपये की आवश्यकता है। मेरे पास पैसे ट्रांसफर करें, मैं कल आपको पैसे वापिस कर दूंगा। साइबर ठग उनका एक नंबर देते हैं और उसमें पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। एसपी ने कहा कि इस साइबर ठगी में हमारा जीमेल अकाउंट हैक होना भी शामिल हैं। ऐसी स्थिति में आप तुरंत रुपये ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें