राजौंद। फरीयाबाद गांव में जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम स्तरीय कार्यक्रम व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों और समिति के सदस्यों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा पानी के सदुपयोग का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जिला सलाहकार दीपक कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन केवल हर घर तक पेयजल पहुंचाने की योजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाला अभियान है। कार्यक्रम में जल प्रबंधन, जल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन और रखरखाव से जुड़ी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अनिल कुमार ने की। इस मौके पर ग्राम सचिव संजु कुमारी और बीआरसी विष्णु शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद