फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जनता के द्वार, न्याय की गुहार की शुरुआत

Tue, 17 Mar 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील गुप्ता ने चौशाला गांव के महर्षि च्यवन ऋषि मंदिर से ‘जनता के द्वार, न्याय की गुहार’ अभियान की शुरुआत की। मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, डॉ.संजय सिंह सहित करीब 23 नेताओं पर लगाए गए झूठे मामलों को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की पूरी साजिश झूठ और राजनीतिक द्वेष पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट भी अपने फैसले में स्पष्ट कर चुका है कि तथाकथित शराब घोटाला पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत है। इसके बावजूद केंद्र सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने और पार्टी को खत्म करने की साजिश रची गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें