संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभा ने सोमवार को खंड के अनेक गांवों में जल संरक्षण के संदर्भ में ग्रामीणों को जागरूक किया। विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार की देखरेख में खानपुर, अटैला, धर्मपुरा, माझंला, लैंडर-कीमा आंधली व पिसावल लोगों को जल संरक्षण की जानकारी दी और पानी के सैंपल भी लिए।
इस मौके पर जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि पानी की टीडीएस, पीएच, फ्लोराइड, आयरन, टोटल-हार्डनेस, सल्फेट, नाइट्रेट, जिंक, ट्रबीडिटी की जांच होती है। लैब में 10 पैरामीटर की जांच की जाती है। जिला सलाहकार ने बताया कि 80 प्रतिशत बीमारियां साफ पानी ना मिलने के कारण होती है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से जीपीएस ट्रैकिंग से मौके पर ही सप्लाई चालू कर सैंपल एकत्रित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीणों में पानी की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपयोगिता पर पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। रिपोर्ट आते ही घरों में सप्लाई किया जा रहा पानी पीने योग्य है या नहीं इसका पता
चल जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि पानी पीने योग्य नहीं है तो यह रिपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होने के साथ-साथ संबंधित गांव के कनिष्ठ अभियंता के पास भी जाएगी, ताकि पानी में आई कमी को दूर करवाया जा सके। अगर पानी सभी पैरामीटर पर फेल हो जाता या किसी भी सूरत में पीने योग्य नहीं है तो विभाग द्वारा तुरंत ट्यूबवेल से सप्लाई बंद की जाएगी और नए सोर्स से पानी की सप्लाई तक वैकल्पिक व्यवस्था जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग करेगा। इस मौके पर बीआरसी शर्मा व ग्रामीण मौजूद रहे।
उधर, खानपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जल चौपाल की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि सोनू सैनी ने की। वहीं, मुख्यातिथि जिला सलाहकार दीपक ने ग्रामीणों को जल के महत्व को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जल जीवन का आधार है, जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि अगर हम जल की इसी तरह दुरुपयोग करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब जल के लिए संकट पैदा होगा हाहाकार मचेगा। अमित राणा ने बताया कि जल प्रकृति का दिया हुआ अनमोल उपहार है और हम सबको जल की बचत करनी चाहिए, ताकि आगे जल संकट का सामना न करना पड़े।
मुख्य अध्यापक रेखा देवी अध्यापक सुरेंद्र व ग्रामीण मौजूद रहे। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को मोबाइल लैब सीवन खंड के गांव सौथा,हरनौला, रामदासपुरा, जुनेदपुर, पहाड़पुर, उमेदपुरा थेहखड़क और बुधवार को गांव डोहर, मलिकपुर, फिरोजपुर, कवारतन, रसूलपुर, मांडी-सदरा और कक्योर-माजरा के पानी के सैंपल लगी।