फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की डिपो पर सरसों का तेल सप्लाई करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो पर सरसों के तेल की सप्लाई बंद करने का गांव पाई के ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीण सरदारा, सुनील, केसो, भरता, महावीर, जयचंद, प्रेमो, भतेरी, श्यामो व कृष्णा ने बताया कि प्रति माह गरीब परिवारों को दो लीटर सरसों का तेल मिलता था। अधिक कीमत होते ही सरकार ने तेल देना बंद कर दिया है। सरकार ने लगभग दो माह पूर्व घोषणा की थी कि तेल की जगह गरीब परिवार को 250 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन वे भी नहीं मिल रहे। उन्होंने मांग की कि डिपो पर तेल की सप्लाई दी जाए। डीएफएससी प्रमोद शर्मा ने बताया कि तेल की जगह अभी तक सरकार द्वारा कोई राशि विभाग को नहीं भेजी गई है। राशन कार्ड धारकों के खाता नंबर सरकार के पास पहले से ही हैं। अगर सप्लाई आती है तो तुरंत लाभार्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें