फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटियों के नाम पर हड़प लिए 15 लाख 54 हजार 300 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदाना गेट निवासी एक व्यवसायी के साथ कमेटियों के माध्यम से करीब 15 लाख 54 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने यह राशि न मिलने पर आरोपी के खिलाफ एसपी को शिकायत दी। जिसमें आरोपी द्वारा रुपये मांगने पर एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाने की धमकी देने का भी आरोप है। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी विवेक चौधरी को सौंपी है।
विज्ञापन

चंदाना गेट निवासी अनिल कुमार अपने परिजनों सहित एसपी लोकेंद्र सिंह से मिला। उसने बताया कि चंदाना रोड पर बिल्डिंग मैटीरियल का काम करने वाला एक व्यक्ति उसका जानकार था। कई सालों से वह उसके पास कमेटियां डालता था। आरोपी कमेटियां डालकर उसे कुछ समय तक रुपये देता रहा। इसके बाद धीरे-धीरे उसके पास डाली गई कमेटियों का करीब 15 लाख 54 हजार 300 रुपया उसके पास एकत्रित हो गया। उसने जब यह राशि वापस मांगी तो वह उसे धमकी देने लगा और कहा कि वह अनुसूचित जाति से है। यदि उससे पैसे मांगे तो वह एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवा देगा। उसने बताया कि आरोपी ने उसे अपने हाथ से पूरा हिसाब किताब लिखकर दिया है। इसके बावजूद वह उसके रुपये नहीं दे रहा है। इस मामले की शिकायत पहले भी पुलिस को दी थी। उस समय भी उसे धमकी दी गई। एक पुलिस कर्मचारी ने उस पर दबाव डालकर 15 लाख की बजाए केवल 7 लाख रुपये में राजीनामा करवा दिया। जिससे उसकी सारी उम्र की जमा पूंजी खत्म हो गई। उसकी मांग है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी राशि दिलवाई जाए। अनिल ने राष्ट्रपति को भी एक पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी विवेक चौधरी ने कहा कि उनके पास अभी ऐसी शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें