फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चिकित्सक और सुविधाओं की कमी से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव देवबन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले काफी समय से चिकित्सक और अन्य सुविधाओं की काफी कमी है। चिकित्सकों के नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि स्टेट हाइवे पर यह स्वास्थ्य केंद्र स्थित है इसके बावजूद यहां सुविधाओं की भारी कमी है। चिकित्सकों के रिक्त पद होने के कारण इलाज नहीं मिल रहा है। नर्सिंग आफिसर के भरोसे यह केंद्र चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि रात तो दूर की बात दिन में ही लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। गांव चंदाना निवासी एडवोकेट देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव चंदाना इस केंद्र में आता है। चंदाना में सब सेंटर है। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग ग्रामीण कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों को इलाज के लिए देवबन पीएचसी में जाना पड़ता है, लेकिन यहां सुविधाओं की भारी कमी है। डाक्टर व व स्टाफ के रिक्त पद होने के कारण लोगों को इलाज के लिए परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डा. रेनू चावला ने बताया कि जिले में 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों में चिकित्सकों व स्टाफ के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें