फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील की राशि में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल कोरोना संकट के बीच बच्चों के खाते में सीधी भेजी गई मिड-डे-मील की राशि में मिली गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने जांच और आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव गुहणा राजकीय माध्यमिक विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक स्कूल का गेट बंद रहा। बच्चे व अध्यापक स्कूल के अंदर ही रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आला अधिकारियों से बातचीत करवाकर ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए प्रदर्शन खत्म करवाया।
विज्ञापन

गांव वासी दलीप सिंह, कुलदीप, रामेश्वर, सुनील, पूर्व सरपंच जोदाराम, चंद्रभान व महिलाओं सीमा, सुमन, अनिता, सरोज, संतरो, रानी व पिंकी ने बताया कि मिडिल स्कूल में कार्यरत अध्यापक ने कोरोना काल के दौरान बच्चों की मिड-डे मील की राशि में गड़बड़ी की है। यह राशि बच्चों के खाते में भेजी जानी थी, लेकिन कई माह की राशि लंबित है। आरोप है कि उनकी शिकायत पर की गई जांच में भी गड़बड़ी पाई जा चुकी है। इसके बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। न ही बच्चों को उनकी राशि दी जा रही, जिस कारण मजबूरन उन्हें अब तालाबंदी जैसा कदम उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने अध्यापक पर स्कूल से अक्सर नदारद रहने का आरोप लगाते हुए भी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलीप सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीईईओ ने आला अधिकारियों से फोन पर बातचीत करवाई, जिसमें उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर आंदोलन करेंगे।
जांच में मिली है गड़बड़ी
मामले में ईश्वर व कुलदीप ने बताया इस मामले की जांच मानस के प्रधानाचार्य आभेराम ने की है, जिसमें गांव वासी जयभगवान, दीवान चंद, प्रेचचंद कुलदीप, चंद्रभान व रामशरण को भी शामिल किया गया था। उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जांच में पता चला कि आरोपी अध्यापक के पास 154265 रुपये की राशि नकद मिली। जबकि वह नकद राशि नहीं रख सकता। अध्यापक द्वारा कई तिथियों में उक्त खाते से 49 हजार रुपये से अधिक की राशि निकलवाई गई है। जबकि वह नकदी नहीं निकलवा सकता। इसके अलावा भी कई तरह की गड़बड़ी मिली, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

आरोपी अध्यापक की सफाई
वहीं जिस अध्यापक पर यह आरोप लग रहे हैं, उस अध्यापक का कहना है कि उनके खिलाफ कुछ लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत की है। उसका जवाब बनाकर भेज दिया गया है। बताया कि जानबूझकर कुछ लोग बार-बार शिकायत कर रहे हैं। जनवरी तक उनके पास मिड-डे-मील का चार्ज था। जनवरी तक की राशि सभी बच्चों के खातों में डाली हुई है। उन पर बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
अधिकारी बोले
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने कहा कि मिड-डे-मील की राशि में गड़बड़ी से संबंधित मामला उनके संज्ञान में है। इसके लिए संबंधित अध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में निदेशालय को सिफारिश की गई है। शुक्रवार को निदेशालय की ओर से जांच के लिए टीम स्कूल में पहुंचेगी, जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें