फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में लाखन माजरा ने कैथल-ए को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोर खेल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-21 आयु वर्ग में प्रदेशभर से 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम लाखन माजरा को 21 हजार और दूसरा स्थान हासिल करने वाली कैथल-ए टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल में पानीपत ने हिसार को 48-20 के अंतर से हराया। लाखन माजरा की टीम ने मोहना को 70-61 के अंतर से हराया। किलोई की टीम ने जींद की टीम को 56-47 के अंतर से हराया। वहीं कैथल-ए की टीम ने सफीदों की टीम को 40-15 के अंतर से हराया। पहले सेमीफाइनल में लाखन माजरा ने पानीपत की टीम को 51-39 के अंतर से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कैथल-ए की टीम ने किलोई की टीम को 80-67 के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबले में लाखन माजरा की टीम ने कैथल-ए की टीम 71-62 के अंतर से हराया। यह प्रतियोगिता बास्केटबॉल क्लब सदस्य जगदीप चहल व अनिल की देखरेख में आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल खेल की शुरूआत करने वाले पीटीआई एवं कोच उमाकांत की याद में हर साल करवाई जाती है। प्रतियोगिता में अनिल अलेवा, गुरदीप भोला, कोच शैलेस कुमार, महताब सिंह दहिया, कोच गुरमीत सिंह, कोच जोगिंद्र सिंह, सचिन कुमार, अश्वनी सिंह, डा. राजेश कुमार, संदीप, अशोक, अरूण ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें