फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ओएसडीएवी के गौरव ने जीता कांस्य पदक

Sat, 24 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र गौरव ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलो इंडिया में मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पटना में 11 मई से 15 मई तक किया गया था। इससे पहले राष्ट्रीय युवा खेल उत्सव में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर गौरव ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता और खेलो इंडिया के लिए अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


पदक जीतने के बाद विद्यालय में पहुंचने पर गौरव का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने बताया कि गौरव हमारे विद्यालय का नियमित छात्र रहा है। उन्होंने कहा कि गौरव की इस सफलता में उसके खेल अध्यापकों का भी बहुत बड़ा योगदान है उन्होंने सदैव उसका मार्गदर्शन किया और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें