फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: 15 हजार की रिश्वत लेते ग्राम सचिव रंगे हाथों गिरफ्तार, जुर्माना कम करने के एवज में मांगे थे पैसे

Thu, 09 Feb 2023 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

शिकायतकर्ता बाबा लदाना के दिलबाग सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों में मछली पालन का काम कर रहा था। किन्हीं कारणों से उसको जुर्माना लगा दिया गया था। इसके बाद ग्राम सचिव ने उससे नाम हटवाने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। बाद में उनकी 15 हजार में बात तय हो गई।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल में अंबाला रोड से विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को मछली पालन का जुर्माना कम करने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबा लदाना के ग्राम सचिव सुनील को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता बाबा लदाना के दिलबाग सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों में मछली पालन का काम कर रहा था। किन्हीं कारणों से उसको जुर्माना लगा दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद ग्राम सचिव ने उससे नाम हटवाने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। बाद में उनकी 15 हजार में बात तय हो गई। विजिलेंस के इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि ग्राम सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बुधवार को भी अंबाला विजिलेंस ने कैथल से सब इंस्पेक्टर सुभाष को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया था। दो दिन में रिश्वत लेने का यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें