कैथल। शहर के करनाल रोड पर एक महिला की ओर से युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इसी वीडियो में महिला ने युवक पहले चप्पल मारी और फिर बाद में उसके परिजनों ने थप्पड़ मारे। दरअसल, यह वीडियो शनिवार शाम का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर महिला का आरोप है कि युवक ने उसे फोन करके बार-बार परेशान किया। उसने उसे कई बार रोका, लेकिन वह नहीं माना। इस घटना की सूचना मिले ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। युवक को पकड़ कर सिविल लाइन थाना ले गई। सिविल लाइन थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों से बातचीत कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।