फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं को सिखाई वीडियो एडिटिंग

Sun, 08 Mar 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा छात्राओं के कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘वीडियो एडिटिंग टूल्स लर्निंग’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को वीडियो एडिटिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और डिजिटल मीडिया के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान छात्राओं को वीडियो एडिटिंग के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया गया। उन्हें वीडियो ट्रिमिंग, ट्रांजिशन, ऑडियो एडिटिंग तथा डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विभिन्न एडिटिंग एप्लिकेशन पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी कराई गई, ताकि छात्राएं मीडिया इंडस्ट्री की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप अपने तकनीकी कौशल को विकसित कर सकें। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग तथा सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें