फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कूड़ा हटाकर किया पौधारोपण

Sun, 08 Mar 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। नगरपालिका कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने चीका पटियाला रोड पर लगे कूड़े के ढेर को साफ कर वहां पौधारोपण किया। नपा फील्ड असिस्टेंट मदन शर्मा और म्युनिसिपल कोऑर्डिनेटर प्रकाश कैत ने बताया कि नपा सचिव जितेंद्र शर्मा के आदेशानुसार शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पटियाला रोड से कूड़ा हटाकर वहां पौधारोपण किया गया, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। मदन शर्मा और प्रकाश कैत ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे अपने घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे को नगरपालिका के वाहन या निर्धारित स्थान पर ही डालें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें