संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। नगर पालिका चीका की उपाध्यक्ष पूजा रानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए 3 जुलाई को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। डीसी के निर्देश पर डीएमसी कैथल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह बैठक दोपहर 12 बजे नगर पालिका कार्यालय में होगी।
इस बैठक के लिए पालिका के सभी 17 पार्षदों के साथ-साथ पालिका अध्यक्ष रेखा रानी, कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल और गुहला विधायक देवेंद्र हंस को भी आमंत्रित किया गया है। पालिका सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पार्षदों को बैठक की सूचना समय पर दें और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
गत 3 जून को 12 पार्षदों ने डीसी को पत्र सौंपकर उपाध्यक्ष पूजा रानी के प्रति अविश्वास जताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। बैठक में पहले प्रस्ताव पर चर्चा होगी और फिर मतदान के माध्यम से निर्णय लिया जाएगा यानी उसी दिन तय होगा कि पूजा रानी पद पर बनी रहेंगी या हटाई जाएंगी।
अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पार्षदों में सुखबीर सिंह (वार्ड 1), दलबीर सिंह (वार्ड 2), अमनदीप कौर (वार्ड 3), पुष्पा रानी (वार्ड 5), शालू गोयल (वार्ड 7), रेखा रानी (वार्ड 8), राजेश कुमार (वार्ड 9), पूनम रानी (वार्ड 10), हरीश बब्बू (वार्ड 12), हरदीप कुमार (वार्ड 13), जितेन्द्र कुमार (वार्ड 14), तरसेम चंद (वार्ड 16)।
कुर्सी बचाने के लिए चाहिए सात वोट
नगर पालिका में कुल 17 पार्षद हैं और एक वोट अध्यक्ष का भी डाला जाएगा। नियमानुसार, दो-तिहाई यानी कम से कम 12 पार्षदों का समर्थन मिलने पर अविश्वास प्रस्ताव पारित माना जाएगा। फिलहाल 12 पार्षद प्रस्ताव के समर्थन में बताए जा रहे हैं, लेकिन यदि इनमें से एक भी टूटता है, तो परिणाम बदल सकता है।
अविश्वास प्रस्ताव में
पार्षदों के आरोप
n
नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहद खराब
n
डस्टबिनों की सफाई नहीं, न मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव
n
विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी और अनियमितताएं
n
प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी और गलत प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप
n
पार्षदों की बातों को अनदेखा करना व पक्षपातपूर्ण व्यवहार