फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुलपति आचार्य अनायत सम्मानित

विज्ञापन
कुलगुरु आचार्य राजेंद्रकुमार अनायत सम्मान लेते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य राजेंद्रकुमार अनायत को हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। उन्हें प्रिंटिंग और पैकेजिंग तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 24 से 26 सितंबर तक आयोजित सम्मेलन का विषय एआई एंड रोबोटिक्स-रिवॉल्यूशनाइजिंग प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग है। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य अनायत ने कहा कि डिजिटलीकरण और रोबोटिक्स भारतीय प्रिंटिंग व पैकेजिंग उद्योग में नवाचार को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत स्वदेशी तकनीक और उपकरणों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कुलगुरु आचार्य राजेंद्रकुमार अनायत सम्मान लेते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें