फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पशु चिकित्सक 28 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
काली शर्ट वाले आरोपी डॉक्टर अंकुर को लेकर जाती एसीबी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को पट्टी अफगान में तैनात पशु चिकित्सक अंकुर को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने आरोपी का चेहरा ढकने के लिए उसे रूमाल देना चाहा लेकिन उसने हाथ के इशारे से इन्कार करते हुए कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद उसने कैमरों के सामने बिना चेहरा ढके ही फोटो और वीडियो बनवाए। हालांकि बाद में विजिलेंस कार्यालय पहुंचने पर डॉक्टर ने मीडिया के सामने विजुअल करवाते हुए मुंह पर रूमाल बांध लिया।
डेयरी लोन की फाइल पर हस्ताक्षर के बदले मांगी थी रिश्वत : एसीबी के अनुसार गांव सौंगरी निवासी राममेहर ने शिकायत दी थी कि वह प्रताप गेट क्षेत्र में डेयरी चलाता है। उसने लोन की फाइल के लिए आवेदन किया था। भैंसों के लिए लोन स्वीकृत कराने की प्रक्रिया में पशु चिकित्सक के हस्ताक्षर जरूरी थे। जिन पशुओं का वह लोन करवा रहा था, वे बिल्कुल जीवित और स्वस्थ थे। आरोप है कि डॉक्टर ने फाइल पर हस्ताक्षर करने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान सौदा 28 हजार रुपये में तय हुआ। किसान ने इसकी शिकायत एसीबी को दी जिसके बाद पकड़ने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने किसान को तय रुपये लेकर आरोपी के पास विश्वकर्मा चौक पर सत्संग भवन के नजदीक भेज दिया। जैसे ही डॉक्टर ने रुपये लिए, टीम ने वीरवार को करीब तीन बजे पकड़ लिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। एसीबी के अनुसार आरोपी लगातार शिकायतकर्ता को फोन कर रुपये की मांग कर रहा था और कह रहा था कि रुपये देने के बाद ही फाइल को पास करवाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें