फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 500 रुपये के विवाद में युवक पर लाठी-ईंटों से हमला, घायल को अभी नहीं आया होश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव रोहेड़ा में 500 रुपये के विवाद में 18 वर्षीय युवक पर लाठी और ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का पहले कैथल और बाद में रोहतक के अस्पताल में उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह अब भी बेहोश है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव रोहेड़ा निवासी घायल की मां कमलेश ने बताया कि 24 जुलाई को उनका बेटा सावन घर से 500 रुपये लेकर निकला था। शाम को वह घर लौटा तो उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। सावन ने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उससे रुपये छीन लिए और वापस मांगने पर उसको पीटा। वह अपनी बेटी सुनीता के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने गई तो वहां विवाद हो गया।
इस दौरान एक आरोपी ने ईंट फेंकी, जो उसकी बेटी को लगी। कुछ देर बाद सावन भी वहां पहुंच गया। शिकायत के अनुसार वहां मौजूद चारों आरोपियों ने सावन पर लाठियों से हमला कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने छत पर चढ़कर ईंटें भी बरसाईं। परिजन घायल सावन को पहले राजौंद के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे कैथल रेफर कर दिया गया। कैथल में सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया। बाद में उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है और अभी तक उसे होश नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घायल की गंभीर स्थिति के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सके। चिकित्सकों ने बताया कि युवक बेहोश है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद पुलिस ने 29 जुलाई को उसकी मां का बयान दर्ज किया।
पुलिस ने घायल की मां कमलेश की शिकायत पर सुनील, मनजीत, राखी और रवि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। - हरपाल, थाना प्रभारी, राजौंद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें